BIKE RALLY: आज ग्राम हिवरखेड़ी से निकलेगी विशाल वाहन यात्रा

बैतूल। महान शासक, पराक्रम, वीर योद्धा महाराणा प्रताप जी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में 24 सितंबर दिन रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में ग्राम हिवरखेड़ी से विशाल वाहन यात्रा निकाली जाएगी।
वाहन यात्रा ग्राम हिवरखेड़ी से प्रारम्भ होकर बैतूल के गेंदा चौक, कारगिल चौक, अस्पताल चौक, लल्ली चौक, जेल रोड होते हुए शिवाजी चौक, कॉलेज चौक, बैतूल गंज, बाबू चौक, मस्जिद चौक, मैकेनिक चौक होकर बडोरा चौक होते हुए नेशनल हाईवे से ग्राम बाड़ेगांव (मुलताई के मुख्य मार्ग होते हुए) पहुंचेगी।
ग्राम बाड़ेगांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा को स्थापित की जाएगी। जसपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि बैतूल में पहली बार इतना भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। नितिन मिश्रा, गोकुल सिंह चौहान, नरेंद्र सिंग, सौरभ सिंग ठाकुर ने कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों से सम्मिलित होने का आग्रह किया है। निलेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि इस प्रकार के भव्य आयोजन से महाराणा प्रताप के विचार एवं पराक्रमी योद्धा की गाथा आज के युवाओं को सशक्त मार्ग प्रदान करेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अजय सिंग, प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम सिंग राजपूत उपस्थित रहेंगे।




