डॉ हेमराज धोटे प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्वाचित।
भोपाल में हुए परिमंडल अधिवेशन में मिली जिम्मेदारी।

बैतूल। प्रधान डाकघर बैतूल में सहायक डाकपाल लेखा के पद पर पदस्थ डॉ हेमराज धोटे को भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) का प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनका निर्वाचन भोपाल स्थित राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र, नीलबड़ में आयोजित संघ के परिमंडल अधिवेशन में सम्पन्न हुआ।

अधिवेशन में दिल्ली से आए जनरल सेक्रेटरी सहित प्रदेशभर से पहुंचे प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान डॉ हेमराज धोटे को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा जुझारसिंह जी भोपाल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
डॉ हेमराज धोटे के निर्वाचन पर जिला छिंदवाड़ा एवं बैतूल डाक परिवार के साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। यह जानकारी संभागीय सचिव छिंदवाड़ा नर्मदा प्रसाद उइके द्वारा दी गई।




