Illegal Transportation : रात के अंधेरे में हो रहा था रेत का अवैध परिवहन

Illegal Transportation: Illegal transportation of sand was happening in the dark of night

बीजादेही पुलिस ने पकड़ी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली

बैतूल। जिले में रेत माफिया का आतंक चरम सीमा पर है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की टीम भी लगातार रेत माफिया व अवैध रेत का भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं बीजादेही थाना पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई कर रेत माफियाओं के खिलाफ एक्शन मोड़ में दिख रहा है।

इसी क्रम में बीजादेही पुलिस ने रात के अंधेरे में रेत का अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर पकड़ने में भी सफलता हासिल की है। खास बात यह है कि जब पुलिस ट्रैक्टर को पकड़ने की कोशिश कर रही थी तो ट्रैक्टर चालक फरार होने की फिराक में थे, लेकिन बीजादेही पुलिस की सक्रियता से आरोपी ट्रैक्टर चालक भी पुलिस गिरफ्त में है।
घटना की जानकारी देते हुए बीजादेही थाना प्रभारी ने बताया कि 27 मई की दरमियानी रात मोरन नदी ग्राम फोफ्लया से अवैध रूप से रेत का परिवहन करने के संबंध में मुखबिर से सूचना मिली थी। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक के मार्ग-दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाहपुर के निर्देशन में थाना प्रभारी बीजादेही निरीक्षक नन्हेवीर सिंह द्वारा हमराह स्टाफ के साथ मौके पर रवाना हुये।

जहां 02 ट्रेक्टर-ट्राली रेत भरकर अवैध परिवहन कर रहे थे। ट्रैक्टर चालकों से रेत परिवहन करने संबंधी कागजात पूछें नहीं होने पर आरोपी मोहन पिता मंगल सोहाने उम्र 29 साल निवासी ग्राम सांगवानी एवं विकास पिता लखन यादव उम्र 18 साल निवासी ग्राम हरदू थाना चिचोली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर अपराध क्रमांक 101 / 23 व 102/23 धारा 379 भादवि एवं 53 (क) गौंण खनिज अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बीजादेही पुलिस ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार मुहिम के अंर्तगत कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button