Grand welcome for Sudarshan Iyengar: सेवा भारती आनंदधाम बैतूल में सुदर्शन आयंगर का भव्य स्वागत

बैतूल। सेवा भारती आनंदधाम बैतूल में रविवार, 7 जुलाई को एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती के प्रथम वरिष्ठजन सुदर्शन आयंगर का आगमन हुआ। समारोह का आयोजन सनातन संस्कृति के साथ प्रातः 9 बजे किया गया। समारोह में सेवा भारती आनंदधाम बैतूल के माननीय अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, आनंदधाम के अध्यक्ष के.एल. बतरा, दीपेश मेहता, अनिश वर्मा, अजय भार्गव, के.आर. डांगे, सचिन आर्य, श्रीमती बिंदु मालवीय, श्रीमती फरीदा मैम, विवेक शर्मा, प्रबंधक शैलेन्द्र मोरे और अशोक श्रीवास उपस्थित थे। सुदर्शन आयंगर के स्वागत में रामायण और गीता भेंट की गई। अपने उद्बोधन में उन्होंने सेवा भारती आनंदधाम बैतूल की सुविधाओं और वहां के वातावरण की प्रशंसा की। उन्होंने इसे वरिष्ठजनों के लिए अत्यंत उपयुक्त और अनुकूल बताया। समारोह के दौरान नवनियुक्त प्रबंधक श्री शैलेन्द्र मोरे का भी स्वागत किया गया। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों से परिचय किया और उनका आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button