Honoring promising students: ग्राम पंचायत हरदू के सरपंच प्रद्युम्न उइके की पहल से ग्राम के छात्र छात्राएं रहे अव्वल

झुलेवाली माता की नगरी में किया होनहार विद्यार्थियों का सम्मान

बैतूल। ग्राम पंचायत हरदू के सरपंच प्रदुम्न उइके ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अनुकरणीय पहल की है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम कुलदेवी मां झुलेवाली की नगरी में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच ने पढ़ाई और परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

सरपंच ने बताया कि अब तक 12 बच्चों को अपनी ओर से प्रोत्साहन राशि प्रदान कर चुके हैं। इस वर्ष भी उन्होंने 12वीं, 10वीं, 8वीं और 5वीं कक्षा के उन छात्रों को प्रोत्साहन राशि दी है, जिन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए हैं और अपने प्रदर्शन से गांव का नाम रोशन किया है।

सम्मानित किए गए छात्रों में कक्षा 12वीं के अनिल पिता जगदीश कवडे को 7051 रुपये, कक्षा 10वीं की सृष्ट्री पिता भीम उइके को 5051 रुपये, कक्षा 8वीं के अश्विन पिता राजेश धुर्वे को 2100 रुपये और कक्षा 5वीं की मुस्कान को 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। इसके अलावा, आश्रमशाला पखुडी के छात्रों को भी 500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। सरपंच ने सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जो समाज को आगे ले जा सकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे मेधावी छात्रों को सहायता और प्रोत्साहन देते रहेंगे, ताकि वे अपनी पढ़ाई में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें। ग्रामवासियों ने सरपंच की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button