नटराज महाविद्यालय में मनाया होली मिलन समारोह, रासायनिक रंगों से हटकर पर्यावरण-अनुकूल होली खेलने का दिया संदेश


बैतूल। हमारे पारंपरिक होली के त्यौहार को सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल स्वरूप में मनाने का संदेश देते हुए नटराज नृत्य एवं संगीत महाविद्यालय, बैतूल में होली मिलन समारोह फूलों और गुलाल के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया।
आयोजन का उद्देश्य बच्चों को होली के सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराते हुए रासायनिक रंगों से दूर रहने की प्रेरणा देना रहा।

कार्यक्रम में सभी बच्चों और उनके अभिभावकों की गरिमामय उपस्थिति रही। फूलों और गुलाल से सभी ने मिलकर आनंदपूर्वक होली खेली। पूरे परिसर में पारंपरिक रंगों, उमंग और सौहार्द का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शीतल निरापुरे मैडम, माला मैडम, मधुबाला देशमुख मैडम, रामविजय सर, सरिता मैडम, मिशिता, लाव्या, ग्रीष्मा, दिव्यांशी, विद्या, राजकुमार, अविका सोनी तथा शिरीष सर ने उल्लास के साथ किया। पूरी टीम ने बच्चों को होली के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी।
महाविद्यालय के प्राचार्य दुर्गेश निरापुरे ने सभी को सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल होली खेलने की सीख दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रासायनिक रंगों का उपयोग स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक है, इसलिए प्राकृतिक रंगों और फूलों से ही होली मनाई जाए।
अभिभावकों और बच्चों ने मिलकर आयोजन का भरपूर आनंद लिया। पारंपरिक तरीके से मनाए गए इस होली मिलन ने बच्चों को जहां उत्साह से भर दिया, वहीं उन्हें सुरक्षित, प्राकृतिक और जिम्मेदार होली मनाने का संदेश भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button