सरस्वती विद्या मंदिर में वसंत पंचमी पर किया हवन

बैतूल। सरस्वती विद्या मंदिर ग्रीन सिटी बैतूल में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष उत्कर्ष राठौर एवं उनकी पत्नी रितिका द्वारा हवन पूजन किया गया। श्रीमती पूनम खंडेलवाल द्वारा गायत्री परिवार रीति अनुसार विधि विधान से पूजा विधि का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती वरुण लोखंडे, समिति से बालाराम साहू राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी उपस्थित रहे।




