बौद्ध महासभा का मिशन – हर गांव तक पहुंचा संदेश, महिला संगठन ने संभाली जिम्मेदारी
पंचशील बुद्ध विहार में आयोजित होगा राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन

बैतूल। दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया बैतूल द्वारा 22 दिसंबर 2024 को पंचशील बुद्ध विहार सदर बैतूल में राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। संगठन के अध्यक्ष संदीप पाटिल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके को आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया और कार्यक्रम में आने की सहमति दी है।
भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल के संयोजक कमल घोघरकर ने बताया कि सम्मेलन की जानकारी जिले के हर गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उनके साथ श्यामराव नागले, कैलाश सातनकर, जाधोराव सूर्यवंशी, मनोज गुजरे, अशोक निरापूरे, भाऊराव पाटिल, अर्जुन घोगरकर, उमराव पाटिल समेत संगठन के कई सदस्य प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं।
महिला संगठन भी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है। संरक्षक आशा मांडवे और उपाध्यक्ष ऊषा (छाया) ऊबनारे के नेतृत्व में सुरभि पाटिल, गीता झरबड़े, सुशीला सूर्यवंशी, कौतिका मसतकर ने वैष्णवी नगर, गौठाना, शारदा नगर और शांति नगर में घर-घर जाकर आमंत्रण दिया।
शनिवार को घोड़ाडोंगरी और सारणी क्षेत्रों में अध्यक्ष संदीप पाटिल के नेतृत्व में उपाध्यक्ष रामा अतुलकर, राजेश भूमरकर, धर्मदास दवंडे, कमलेश ऊबनारे, शिवकिशोर पाटिल, दिनेश मालवीय, विनोद दवंडे और दिनेश पाटिल ने विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों से मिलकर सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया। भारतीय बौद्ध महासभा ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।






