Gondwana Students Union: 15 सितंबर को बैतूल में होगी गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन की जिला स्तरीय बैठक  

शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और छात्र राजनीति पर होगा मंथन

बैतूल। गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन (जीएसयू) की जिला स्तरीय बैठक एवं पुनर्गठन 15 सितंबर, रविवार को ज्ञानोदय कॉलेज के पीछे स्थित अविनाश लाइब्रेरी में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में आदिवासी समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ जिले के सभी छात्र-छात्राओं को शामिल होने के की अपील की गई है। बैठक में मुख्यतः शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, सामाजिक, शैक्षणिक संस्कृति और छात्र राजनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में यह भी चर्चा की जाएगी कि आगामी कॉलेज चुनावों में गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन की मुख्य भूमिका किस प्रकार होगी। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, और स्वरोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा, जिससे समाज के युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें। इस महत्वपूर्ण बैठक में रोहित सरियाम, प्रदेश अध्यक्ष, शिक्षा प्रकोष्ठ, मध्यप्रदेश, अविनाश धुर्वे, जिला अध्यक्ष, अभिषेक कुमरे, निलेश रावण परते, धर्मेंद्र धुर्वे, बबली कुमरे, संजय उइके, ब्लॉक अध्यक्ष आमला, पिंकेश धुर्वे, अलकेश इवने, अंकित कुमरे, रूपा उइके, अंजली उइके और संगीता धुर्वे, ब्लॉक आमला मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस बैठक का आयोजन गोंडवाना रत्न पेनवासी दादा हीरा सिंह, गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन और गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन बैतूल द्वारा किया गया है। यूनियन के सदस्यों ने इस बैठक के माध्यम से भविष्य की दिशा तय करने की योजना बनाई है, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और समाजिक संस्कृति के क्षेत्रों में गोंडवाना समुदाय के युवाओं को सशक्त बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button