health camp news: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा में निःशुल्क वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
60 वर्ष से अधिक उम्र के महिला एवं पुरुषों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

बैतूल। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा में 20 मई 2024 को निःशुल्क वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 60 वर्ष से अधिक उम्र के महिला एवं पुरुषों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संगम माण्डवे ने बताया कि वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत इस शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया। शिविर में आर्थोपेडिक, नेत्र रोग, स्त्री रोग, मेडिसिन, डेंटल सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उपचार प्रदान किया गया और पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड एवं हेल्थ आई डी कार्ड बनाकर वितरण किए गए।
— विकासखण्ड स्तर की टीम ने प्रमुख भूमिका निभाई–
राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर में खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तर की टीम ने प्रमुख भूमिका निभाई। इस टीम में डॉ. दीलिप घोड़की, डॉ. कविता सिमैया, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक श्री एकनाथसिंह ठाकुर, खण्ड विस्तार प्रशिक्षक श्री सीताराम भुसुमकर, प्रभारी बी.सी.एम. डी.के. वासनिक एवं श्री शोभाराम दीक्षित, लैब.टेक्नीशियन, एल.एच.व्ही, सी.एच.ओ., ए.एन.एम., एमपीडब्ल्यु., आशा सहयोगी, आशाकार्यकर्ता उपस्थित रहे और स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।




