Girl Fell In Well: बिना मुंडेर के सूखे कुएं में गिरी बालिका, ग्रामीणों ने बाहर निकाला

Girl Fell In Dry Well: बैतूल। जिले के ग्राम रिखड़ी में शनिवार रात अंधेरे में दौड़ते समय बिना मुंडेर के सूखे कुएं में गिरने से 14 वर्षीय खुशबू बिंझाड़े गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिका ने कुएं में गिरने के बाद मदद के लिए पुकार लगाई तब ग्रामीण और स्वजन मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिखड़ी निवासी खुशबू बिंझाड़े शनिवार रात में घर के पास दौड़ रही थी। पास में ही बिना मुंडेर का सूखा कुआं स्थित है। बालिका करीब 45 फीट गहरे कुंए में गिरने के कारण घायल हो गई। उसके द्वारा मदद के लिए पुकार लगाने पर ग्रामीणों और स्वजनों ने बड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला।

गंभीर हालत में उसे मुलताई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है। स्वजनों ने बताया कि कुआं काफी पुराना है और इसकी मुंडेर भी नहीं है । फिलहाल यह कुआं सूखा हुआ है। जब बालिका गिरी और उसके द्वारा पुकार लगाई तब गांव के लोग और स्वजन मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button