गजल अरोरा बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट। अरोरा परिवार की बेटी ने हासिल की सीए की सफलता।

 

बैतूल। रविवार देर शाम घोषित हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा परिणाम में प्रतिभावान छात्रा गजल अरोरा ने सफलता प्राप्त कर अपने स्व. पिता का सपना साकार किया। उल्लेखनीय है कि गजल अरोरा पूजा स्वीट्स के पूर्व संचालक स्व. सुरेश अरोरा एवं सरला अरोरा की पुत्री हैं। गजल अरोरा आरडी पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा रही हैं और उन्होंने अपनी आर्टिकलशिप नागपुर में पूर्ण की। उनकी इस उपलब्धि से पूरे अरोरा परिवार में खुशी का माहौल है। गजल पूजा स्वीट्स के संचालक नरेंद्र अरोरा की भतीजी तथा बापू की कचौरी के संचालक कुशकुंज अरोरा की बहन हैं। गजल की सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button