Betul news:पट प्रतियोगिता में जमकर दौड़ी बेल जोड़ियां

धनोरी में हुआ तीन दिवसीय पट प्रतियोगिता का शुभारम्भ


बैतूल। तहसील आठनेर के ग्राम पंचायत धनोरी में तीन दिवसीय पट प्रतियोगिता का शुभारम्भ जनपद पंचायत सदस्य दीपक चौरे द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर ग्राम के बुजुर्ग युवा एवं पट प्रतियोगिता के शौकीन ग्रामीणों ने ग्राम के प्रसिद्ध बोरीवाले भगवान के पास पूजा अर्चना कर प्रतियोगिता शुरू की। प्रतियोगिता के प्रथम दिन एक दर्जन से अधिक बैल जोड़ियां शामिल हुई और जमकर दौड़ लगाई। मिली जानकारी के अनुसार धनोरी जावरा रोड के पास प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11001 नगद रखा गया है। प्रतियोगिता से ग्राम के सभी बुजुर्ग एवं युवा अत्यंत प्रसन्न है। ग्रामीण युवा राकेश चरणकर, श्रीराम मानकर, मनचित पड़लक, सागर पड़लक का कहना है कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों में जनपद सदस्य दीपक चौरे जनपद क्षेत्र के न होकर भी हमेशा हमें सहयोग प्रदान करते हैं। बुजुर्गों ने भी श्री चौरे को आशीर्वाद देकर उनका अभिवादन किया। जनपद सदस्य श्री दीपक चौरे ने समस्त आयोजन समिति को इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button