खण्डारा मंडलम प्रभारी बने राकेश गंगारे, 25 बूथों में कांग्रेस को करेंगे मजबूत  

बैतूल। कांग्रेस संगठन ने खण्डारा मंडलम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी राकेश गंगारे को सौंपी है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैतूल जिला अध्यक्ष निलय डागा के निर्देशानुसार राकेश गंगारे को खण्डारा मंडलम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पर उन्होंने जिला अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

राकेश गंगारे को खण्डारा मंडलम अंतर्गत आरूल, बुण्डाला, रतनपुर, जयतापुर, बाजपुर, खेड़ली, भसदी, खेड़ला, राठीपुर, मलकापुर, बोड़ी, बघवाड़, मोरडोंगरी, लाखापुर, बरसाली, काजीजामठी, कुम्हारटेक, खण्डारा, निमझिरी, बोड़ना, मोवाड़, ठानीमल एवं कन्नडगांव सहित कुल 25 बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद गंगारे ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सहयोग से बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को सशक्त करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संगठन को मजबूत करते हुए आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं और साथियों से संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। गंगारे ने कहा कि संगठन ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैतूल जिला अध्यक्ष निलय डागा सहित वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में निरंतर सक्रिय रहने का विश्वास दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button