26 फरवरी को बैतूल में नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच…
अग्रवाल समाज का सराहनीय प्रयास, राधाकृष्ण धर्मशाला में लगेगा फ्री हेल्थ कैंप।

बैतूल। अग्रवाल समाज बैतूल के तत्वावधान में 26 फरवरी को बैतूल गंज स्थित राधाकृष्ण धर्मशाला, शनि मंदिर के पास नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगा, जिसमें जिले के सभी प्रकार के मरीजों की निशुल्क जांच की जाएगी।
कैंप में बैतूल के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ. रमेश बड़वे अपनी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही भोपाल के प्रभात श्री अस्पताल की मेडिकल टीम भी मौजूद रहेगी। डॉ. राम देशमुख, डॉ. वरुण सिंह सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे।
शिविर में शुगर, हीमोग्लोबिन और डायबिटीज की जांच नि:शुल्क की जाएगी। इसके अलावा बीएमडी हड्डी जांच और न्यूरोपैथी की जांच भी मुफ्त होगी। डॉ. राम देशमुख ने आग्रह किया कि मरीज अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट और डॉक्टर के पर्चे साथ लेकर आएं, ताकि उपचार संबंधी उचित परामर्श दिया जा सके। अग्रवाल समाज के प्रमोद अग्रवाल ने अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।




