flight of spirits : हौसलों की उड़ान: किसान के बेटा बेटी बने एमबीबीएस

आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे ने दी बधाई

बैतूल। किसी ने बहुत ही खुबसूरत बात कही है, “मन के हारे हार है और मन के जीते जीत”। कोई भी इन्सान यदि अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए दृढ़ संकल्प कर लें और कठिन परिश्रम करने के लिए तैयार हो तो कोई भी मुश्किल चाहे वह गरीबी ही क्यों न हो, कभी भी राह में रोड़ा नहीं बन सकती है।

Heavy H : बैतूल जिले में भारी ओलावृष्टि, फसलें तबाह, बैल की मौत, छतें टूटीयह पढ़े

उपर्युक्त बातों को सोहागपुर के एक किसान की बेटा बेटी ने सत्य साबित कर दिखाया है। विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए दोनों ही भाई बहन ने एमबीबीएस डॉक्टर बनकर सभी के लिए बेहद अनूठी प्रेरणा स्थापित की है। शनिवार को घोषित हुए फाइनल परिणाम में जिले के छात्र डॉ.लोकेश बरडे, छात्रा डॉ वंदना बरडे ने परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने गांव सोहागपुर का नाम रोशन किया। गौरतलब है कि डॉ वंदना की शिक्षा एक्सीलेंस स्कूल व डॉ लोकेश की शिक्षा संदीपनी स्कूल बैतूल से हुई। आगे नीट की तैयारी बीएमसी कोचिंग क्लासेस इंदौर से की। नीट क्लियर करने के बाद दोनों ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर से एमबीबीएस की पढ़ाई की।

 कड़ी मेहनत से हासिल की सफलता 

डॉ भाई बहन ने बताया कि उनका सपना था कि वह डॉक्टर बने, जिससे वे लोगों की सेवा कर सके। साथ ही समाज में उनके पिता को मान-सम्मान भी मिले। ऐसे में उन्होंने इस सपने को पूरा करने 12वीं की पढ़ाई करने के दौरान ही डॉक्टर बनने की तैयारी शुरु कर दी थीं। वे इस बात से भली-भांति परिचित थे कि डॉक्टर बनने के लिए कड़ी मेहनत करती पड़ती है इसलिए उन्होंने मंजिल को पाने के लिए लिए दिन-रात एक कर दिया। दोनों भाई बहन को बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने उनके परिजनों तथा शिक्षकों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि डॉ लोकेश व डॉ.वंदना गुलाबराव बरडे, माता प्रभा बरडे के पुत्र, पुत्री है। परिवार जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button