पंचायत और प्रशासन ने संभाली मेघनाथ बाबा मेला की व्यवस्थाएं । डंडार प्रतियोगिता और धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

बैतूल। तहसील चिचोली अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरापाटला के ग्राम लोहारढाना में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 14 मार्च शनिवार को श्री मेघनाथ बाबा मेला श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत चिरापाटला द्वारा आयोजित इस मेले में क्षेत्र के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी रही और धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के बीच पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।

मेले के आयोजन में ग्राम पंचायत चिरापाटला की मुख्य भूमिका रही। सरपंच चिरापाटला, उपसरपंच चिरापाटला तथा समस्त पंचगण के सहयोग से मेला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मेले में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद तथा जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम में सहभागिता की।

– प्रशासनिक अमला रहा सक्रिय

मेले की व्यवस्थाओं के लिए तहसील चिचोली और जनपद पंचायत चिचोली के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सचिव तथा ग्राम रोजगार सहायक चिरापाटला द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चिचोली के निर्देशन में मेले की व्यवस्थाएं की गईं। तहसील चिचोली की ओर से तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी के निर्देशन में राजस्व निरीक्षक चिरापाटला, ड्यूटी में तैनात हल्का पटवारी तथा ग्राम कोटवार भी मौजूद रहे।

वीडियो

1=  https://youtu.be/ppML1K5bHp8?si=03DBaa1hA51qXc7u

2= https://youtu.be/f3CI2N1SXT4?si=MUN8M84OiWOopyo6

 

– सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था रही मुस्तैद

मेले की सुरक्षा व्यवस्था थाना प्रभारी चिचोली के निर्देशन में की गई। डायल 112 की टीम ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेले के दौरान लगातार भ्रमण किया। वहीं उपखंड चिकित्सा अधिकारी चिचोली द्वारा मेडिकल इमरजेंसी के लिए मेडिकल टीम तैनात रखी गई, जिससे किसी भी स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके।

– डंडार प्रतियोगिता रही मुख्य आकर्षण

मेघनाथ बाबा मेले के उपलक्ष्य में विशाल डंडार प्रतियोगिता का आयोजन रात्रि 8 बजे से 14 मार्च 2026 शनिवार तक किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न डंडार मंडलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11750 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 9750 रुपये, तृतीय पुरस्कार 7750 रुपये, चतुर्थ पुरस्कार 5750 रुपये, पंचम पुरस्कार 4750 रुपये, षष्ठम पुरस्कार 3750 रुपये और सप्तम पुरस्कार 2750 रुपये दिया गया। इसके साथ ही सांत्वना पुरस्कार के रूप में भी 2750 रुपये प्रदान किए गए और सभी टीमों को सम्मानित किया गया।

मेले के दौरान छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक आयोजन प्रस्तुत किए गए। सर्व समाज के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ मेले में भाग लिया और धार्मिक परंपरा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया।

– जनगणना और योजनाओं की दी जानकारी

मेले के दौरान राजस्व निरीक्षक चिरापाटला, हल्का पटवारी और ग्राम कोटवार द्वारा भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत प्रस्तावित जनगणना 2026-2067 को सफल बनाने की जानकारी दी गई। साथ ही मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं को पूर्ण करने के लिए मेले में मौजूद भूमका, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा की गई।

– मोबाइल नेटवर्क समस्या भी उठी

मेले में ग्रामीणों ने बताया कि चिरापाटला मेला क्षेत्र के आसपास कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। उम्मीद जताई गई कि भविष्य में नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाएंगे, जिससे जनता को संचार सुविधा मिलेगी और मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो सकेगा।

ग्राम पंचायतों को धर्मस्व विभाग मध्यप्रदेश, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्यप्रदेश, आदिम जाति कल्याण एवं विकास विभाग मध्यप्रदेश तथा मध्यप्रदेश शासन से वित्तीय सहयोग मिलने पर ग्रामीण किसानों और क्षेत्रीय जनता को अधिक सुविधाएं मिलने की संभावना भी जताई गई।

– नरवाई नहीं जलाने की दी समझाइश

मेले के दौरान किसानों को नरवाई नहीं जलाने की जानकारी भी दी गई और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से जागरूकता के साथ सहयोग करने की अपील की गई।

इस प्रकार ग्राम पंचायत चिरापाटला द्वारा आयोजित मेघनाथ बाबा मेला धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और प्रशासनिक व्यवस्था के समन्वय के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button