Five Planet : आज सूरज ढलते ही आसमान में नजर आएगा दुर्लभ नजारा, एक सीध में आएंगे पांच गृह

Five planets: today a rare sight was seen in the sky at sunrise, five planets come in a straight line

Five Planet Conjuction in Sky –Planet Parade: यदि आपको चांद, सितारों की दुनिया और खगोलीय घटनाओं में रोमांच आता है तो मंगलवार 28 मार्च को  आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना के साक्षी बनें। 28 मार्च में आसमान में एक दुर्लभ चमत्कार होने वाला है, जो आमतौर पर बहुत कम दिखाई देता है। 28 मार्च को हमारे सौर मंडल के 5 ग्रह एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे और इन पांच ग्रहों को हम धरती से सीधे देख सकेंगे। स्टारवॉक की रिपोर्ट के मुताबिक 28 मार्च को बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और यूरेनस 50 डिग्री के एक छोटे से क्षेत्र में मिलेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक आसमान में ये दुर्लभ घटना 28 मार्च की शाम को सूरज ढलते के साथ ही दूरबीन से देखी जा सकती है। खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक 5 ग्रहों में शुक्र सबसे चमकीला नजर आने की संभावना है। बुध और बृहस्पति को क्षितिज (horizon) के पास देखा जा सकता है। इस दौरान बहुत अधिक दूरी होने के कारण यूरेनस को देख पाने में मुश्किल हो सकती है। मंगल और चंद्रमा काफी पास नजर आएंगे।

शुक्र और बृहस्पति दिखेंगे ज्यादा चमकदार

शोधकर्ता के मुताबिक शुक्र और बृहस्पति दोनों की चमक ज्‍यादा है, इसलिए इन दोनों ग्रहों को आसानी से खोजा जा सकेगा। 5 ग्रह बिल्कुल सीधी रेखा में दिखाई नहीं देते। 28 मार्च को होने वाली खगोलीय घटना को वृहद ग्रह संरेखण के रूप में जाना जाता है। 5 से 6 ग्रह एक ही समय में सूर्य के एक तरफ के करीब होते हैं।

जून 2022 में दिखी थी ऐसी खगोलीय घटना

आखिरी बार ऐसी घटना जून 2022 में हुई थी। इसके बाद 11 अप्रैल को बुध, यूरेनस, शुक्र, मंगल साथ नजर आएंगे तो 24 अप्रैल को बुध, यूरेनस, शुक्र और मंगल एक सीध में दिखाई देंगे। 29 मई को यूरेनस, बुध, बृहस्पति और शनि दिखेंगे। इसके बाद 17 जून को बुध, यूरेनस, बृहस्पति, नेपच्यून और शनि एक सीध में दिखाई देंगे।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस घटना पर नजर बनाए हुए है। नासा के एक अधिकारी ने बताया है कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। नासा ने ऐसा इसलिए किया है ताकि आम लोगों में अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ सके। नासा ने बताया है कि घटना के समय ये सभी ग्रह एक सीधी रेखा में नहीं होंगे, लेकिन इनका पास होना बेहद दुर्लभ है। इससे पहले तीन और चार ग्रहों को एक साथ करीब से देखा जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button