पारधी ढाना सोनाघाटी में जन्म प्रमाण पत्र वितरित

अनुसूचित जनजाति आयोग के निर्देश पर हुई कार्रवाई

बैतूल। अनुसूचित जनजाति आयोग के निर्देशानुसार पारधी ढाना सोनाघाटी में बुधवार को 40 जन्म प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम दुर्गादास व्यास प्रचारक मुख्यालय संभाजी नगर राजस्थान, प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं घुमंतु कार्य की अखिल भारतीय प्रमुख की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रवीण दोडके अखिल भारतीय प्रशासकीय प्रमुख मुख्यालय दिल्ली तथा आशीष कावळे पारधी विकास परिषद नागपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ बैतूल तहसीलदार गोवर्धन पाठे मुख्य अधिकारी के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान महेश्वर भलावी, गोलू उघड़े एवं आर्चीत पाठक की भी उपस्थिति रही। सभी ने पारधी समाज के लोगों को जन्म प्रमाण पत्र सौंपे।

– पूर्व निरीक्षण के बाद तेज हुई प्रशासनिक प्रक्रिया

उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जनजातीय आयोग ने पूर्व में पारधी ढाना का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। उसी क्रम में जन्म प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।

जानकारी दी गई कि सात दिवस के भीतर पात्रता पर्ची एवं राशन के लिए बीपीएल पर्ची प्रदान की जाएगी। आगामी समय में आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड भी वितरित किए जाएंगे। आंगनवाड़ी एवं मध्यान भोजन व्यवस्था प्रारंभ करने तथा बाउंड्री वाल निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

– पीएम आवास योजना के लिए ग्राम सचिव को निर्देश

अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्यों के निर्देश पर ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया है कि सोनाघाटी स्थित पारधी समाज के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम के दौरान पारधी समाज के लोगों ने प्रशासनिक पहल का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button