Jayas: अतिवृष्टि से किसानों की फसले हुई बर्बाद, जयस ने सौंपा ज्ञापन

खराब हुई फसलों का जल्द सर्वे करवाकर किसानों की मुआवजा राशि दिए जाने की मांग


बैतूल। अतिवृष्टि और बारिश से खराब फसलों का जल्द सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा राशि दिए जाने की मांग को लेकर शनिवार 30 सितंबर को जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जयस कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को बताया कि किस तरह से अतिवृष्टि और बारिश से किसानों की फसलें खराब हुई है, जो किसानों के किसी काम में नहीं आएगी। पहले बारिश नहीं होने के कारण किसानों की फसलें सूखने लगी थी। इसके बाद कुछ दिन पूर्व हुई तेज बारिश ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया। किसानों ने कर्ज लेकर फैसले लगाई थी। इसी आस के साथ कि बारिश के बाद अच्छी फसल आएगी, लेकिन अतिवृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
जिले के भीमपुर, भैंसदेही. आठनेर, चिचोली, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी, मुलताई. आमला, पट्टन एवं बैतूल ब्लाक में भारी बारिश से किसानों की मक्का, सोयाबीन आदि फसले बर्बाद हो गई है। साथ ही पशुओं के चारा वाली फसले भी खराब हो गई है। किसानो को आर्थिक रूप से काफी क्षति हुई है, जिन किसानों ने कर्ज लेकर खेती की है, उनके समक्ष तो गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि किसानों को आर्थिक नुकसान से राहत देने के लिए आज दिनांक तक भी प्रशासन की तरफ से कोई उचित कार्यवाही नही की गई है। आज दिनांक तक सभी 10 ब्लाको के किसानों की बर्बाद फसलों का सर्वे नही किया गया है, ना ही मुआवजा की घोषणा हुई है, जिसमें किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन सौंपने वालों में जयस उपाध्यक्ष रीतिक बाबा परते, जयस जिला सचिव राजकुमार काकोडिया, महेश शाह उईके, शिक्षा प्रभारी दिलीप पंद्राम, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष परते, ब्लॉक सचिव शिवकिशोर परते, जयस नगर अध्यक्ष राजू उइके, भोला उइके, जयस नगर मीडिया प्रभारी सोनू कवडे और बैतूल ब्लाक के किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button