बैतूल अनाज मंडी: गेहूं के दाम में जबरदस्त गिरावट, हैरान हो रहे किसान
बैतूल मंडी के भाव दिनांक 8 जून 2023

Mandi Bhav Betul : बैतूल। गेहूं के दामों में अचानक गिरावट आ गई है। गुरुवार को बैतूल जिले के बडोरा में स्थित कृषि उपज मंडी में गेहूं की आवक 6871 बोरा की हुई लेकिन दाम 2000 रुपये से लेकर अधिकतम 2370 रुपये प्रति क्विंटल पर ही अटक गए। जबकि बुधवार को मंडी में गेहूं की नीलामी न्यूनतम दर 2051 से लेकर अधिकतम 2500 रुपये के बीच हुई थी। एक ही दिन में दामों में जबरदस्त गिरावट आ जाने से किसान हैरान परेशान हो रहे हैं।
देखें मंडी में आवक और भाव क्या रहे:





