फाग गायन प्रतियोगिता कल ।
छत्रपति शिवाजी महाराज ओपन ऑडिटोरियम में होगा आयोजन । जिलेभर की भजन और गायन मंडलियों को आमंत्रण।

बैतूल। शहर में पहली बार फाग गायन प्रतियोगिता का आयोजन 28 मार्च शनिवार को किया जाएगा। होली मिलन समारोह 2026 के तहत टेंपल ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट संगीत विद्यालय द्वारा यह आयोजन छत्रपति शिवाजी महाराज ओपन ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। आयोजकों ने जिलेभर की भजन और गायन मंडलियों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10001 रुपये, द्वितीय 5001 रुपये और तृतीय 2001 रुपये रखा गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद बैतूल दुर्गादास उइके उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, बबला शुक्ला और ममता उइके सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति के अभिषेक उर्फ आशु किलेदार, योगी खंडेलवाल, राजसिंह पिंटू परिहार और धीरज बोथरा ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता के माध्यम से फाग गायन की परंपरा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन की जिम्मेदारी नरेन्द्र नाथ गुरु, निशा नाथ, चौधरी श्रीश पटेल और जीत चौकीकर द्वारा निभाई जा रही है।




