Fraud in the village daughter scheme: छात्रवृत्ति घोटाले के खिलाफ एनएसयूआई ने कॉलेज प्रशासन का फूंका पुतला

एनएसयूआई की चेतावनी, 10 दिन में कार्रवाई वरना उग्र आंदोलन


Fraud in the village daughter scheme: बैतूल। गांव की बेटी छात्रवृत्ति योजना में हुए घोटाले के विरोध में मंगलवार को एनएसयूआई संगठन ने जेएच कॉलेज प्रशासन का पुतला दहन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई के प्रदेश महामंत्री अभिषेक पवार ने किया। एनएसयूआई ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि वर्ष 2022-23 और वर्ष 2023-24 के बीच हुए फर्जीवाड़े की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। संगठन ने कहा कि गांव की बेटी योजना के तहत जिन छात्राओं के साथ फर्जीवाड़ा हुआ है, उन सभी को जल्द से जल्द छात्रवृत्ति प्रदान की जाए।

एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि आगामी 10 दिनों में दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। विरोध प्रदर्शन में चिंटु ठाकुर, नितिन विश्वास, सेंटी वाघमारे, अनुज शुक्ला, मोहित खातरकर, यश नागले, विशाल गलफट, विकास बर्डे, सनी सोनकपुरिया, शिवाजी सातनकर, रोहित प्रजापति, आर्यन चिमटे, आदित्य पाटणकर, प्रियांश खातरकर और श्रेयांश मालवी प्रमुख रूप से शामिल थे।

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रवृत्ति योजना में छात्राओं के नाम पर घोटाला कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button