talent award: प्रतिभा सम्मान से बच्चों में उत्साह और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है: बलवीर मालवी

विश्वकर्मा बढ़ई समाज ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

बैतूल। विश्वकर्मा मन्दिर गंज में विश्वकर्मा बढ़ई समाज द्वारा जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं में सीबीएसई एवं एमपी बोर्ड में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत युवा मंच अध्यक्ष विनय बंटी मालवी के पिता स्व. गोरेलाल मालवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विभिन्न विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि विश्वकर्मा समाज के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कामतता प्रसाद ने मेधावी छात्रों को आशीर्वाद और मार्गदर्शन दिया। समाज समिति प्रमुख बलवीर मालवी ने इस सम्मान समारोह के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में उत्साह और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार और प्रेरणा दें ताकि वे सफलता प्राप्त कर समाज का नाम रोशन कर सकें।

वरिष्ठ सलाहकार एस.डी. मालवी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मालवी, महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना बल्लू मालवी, सहसचिव नरेन्द्र मालवी और युवा मंच के संगठन मंत्री प्रो. संतोष मालवी ने बच्चों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। समाज समिति के जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद मालवी ने बच्चों और उनके अभिभावकों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन बच्चों ने समाज का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम का संचालन सचिव शशिकांत मालवी ने किया और आभार सांस्कृतिक सचिव विष्णुकांत मालवी ने व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा मंच के मनोज मालवी, प्रशांत मालवी, लोकेश मालवी और संतोष मालवी का विशेष सहयोग रहा। समारोह ने समाज के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

— इनका हुआ सम्मान — 

कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड के छात्र रिया राजू मालवी – 95 प्रतिशत, तनीषा सुखदेव मालवी 94 प्रतिशत, मनीषा दिलीप मालवी – 87.2 प्रतिशत, रिया किशन लाल मालवी – 87 प्रतिशत, श्रेया मंगल मालवी 86.2 प्रतिशत, मनमोहन अनिल मालवी – 82.6 प्रतिशत, विक्रांत रूपलाल मालवी 81 प्रतिशत, कक्षा 10वीं (एमपी बोर्ड) भूमिका अनिल कोकाशे 93.6 प्रतिशत, आदित्य अशोक मालवी 83.6 प्रतिशत, नैंसी स्व. भरतलाल मालवी 80 प्रतिशत, कक्षा 12वीं (एमपी बोर्ड) तन्वी दुर्गाप्रसाद मालवी (कॉमर्स) 90.6 प्रतिशत, भूपेंद्र दिलीप मालवी (मेथ्स) 87 प्रतिशत, अमृता अशोक मालवी (मेथ्स) 84 प्रतिशत, कावेरी उमाशंकर मालवी (बायो) 81.6 प्रतिशत, निखिल गुणवंत मालवी (बायो) 81 प्रतिशत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button