एक वर्ष में सतपुड़ा गुरुकुलम कोचिंग का उत्कृष्ट परिणाम|

आस्था जायसवाल ने जे.ई.ई.-मेंस 2026 में प्राप्त किए 99.25 पर्सेंटाइल |

बैतूल। डागा ग्रुप द्वारा संचालित जिले की अग्रणी कोचिंग संस्था सतपुड़ा गुरुकुलम के विद्यार्थियों ने एनटीए द्वारा घोषित जे.ई.ई.-मेंस सेशन-1 (2026) के परिणामों में बैतूल जिले को गौरवान्वित किया।

सतपुड़ा गुरुकुलम की छात्रा कुमारी आस्था जायसवाल पिता संदीप जायसवाल ने 99.25 पर्सेंटाइल प्राप्त कर जिले में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में संस्था के छात्र-छात्राओं ओम दभाके पिता कैलाश दभाके, एंजेल मानकर पिता तरुण मानकर, अनन्या मानकर पिता दिनेश मानकर, स्वप्निल जायसवाल पिता सुनील जायसवाल, सुमेधा सुनारिया पिता सुनील सुनारिया, प्रतीक विजयकर पिता शैलेन्द्र विजयकर, दर्शित नावांगे पिता लीलाधर नावांगे, तनिष्का पानकर पिता विजय कुमार पानकर एवं हर्ष भूमरकर पिता अशोक कुमार भूमरकर ने भी उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर सम्पूर्ण सतपुड़ा परिवार को गौरवान्वित किया।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था की डायरेक्टर श्रीमती दीपाली निलय डागा द्वारा अपने संबोधन में कहा कि, जब हम सब ‘हम’ बनकर कार्य करते हैं, तो टीम हमेशा कमाल करती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बैतूल के विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य एवं श्रेष्ठ परिणाम संस्था की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेंगे।

ज्ञात हो कि सतपुड़ा गुरुकुलम कोचिंग संस्था की स्थापना 28 अप्रैल 2025 को डागा परिवार द्वारा उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के संकल्प के साथ की गई थी। अल्प समय में ही यह संकल्प साकार होता हुआ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जो संस्था की प्रतिबद्धता, समर्पण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रणाली का प्रमाण है।

गुरुकुलम कोचिंग के संचालक धीरज सिंह ने संस्था पर विश्वास बनाए रखने के लिए पालकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती ऋतु बाजपेयी, प्रबंधक अभिषेक तिवारी, गुरुकुलम कोचिंग क्लासेस से विमल पटेल, कृष्ण मोहन शर्मा, अजीत सिंह, प्रदीप सोनी, सूरज मिश्रा, पुनीत बरमासे, अक्षत मिश्रा, श्रीमती अनीता सिंह, विक्रांत वर्मा एवं पलक सातनकर ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button