Exam Result: 5वीं और 8वीं परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार 28 मार्च को होंगे घोषित, विद्यार्थी अपरान्ह 1 बजे से देख सकेंगे परिणाम
Exam Result: राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश में आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न परीक्षाओं का परिणाम, शुक्रवार 28 मार्च 2025 को अपरांह 1 बजे घोषित किया जायेगा।
इस संबंध में संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री हरजिंदर सिंह ने बाताया कि, उक्त परिणाम शुक्रवार 28 मार्च को अपरान्ह 1 बजे परीक्षा पोर्टल पर जारी किया जायेगा। जिसके उपरांत विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उक्त परिणामों को राज्य शिक्षा केन्द्र के वेबपोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नम्बर/समग्र आईडी प्रविष्ट कर देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा वेब पोर्टल की लिंक निम्न क्यूआर कोड़ मे माध्यम से भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि, उक्त परीक्षाओं का संचालन विगत 24 फरवरी से 5 मार्च के मध्य किया गया था। जिनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हज़ार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। इन लगभग 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे। इन मूल्यांकन केन्द्रों में 1 लाख 19 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।