प्राकृतिक चिकित्सा और योग से स्वास्थ्य-जागरूकता की अलख जगा रहे डॉ. नवीन वागद्रे 

बैतूल। प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य-जागरूकता लाने वाले युवा चिकित्सक, गौ ग्राम संस्कति संरक्षण समिति के प्रांत प्राकृतिक चिकित्सा प्रमुख, सीड्स – सेहत और जीवन का संगम एवं रामायण – सेहत का दिव्य ज्ञान जैसी प्रेरणादायक पुस्तकों के लेखक, कंटेंट क्रिएटर तथा गायक बहुआयामी प्रतिभा के धनी डॉ. नवीन वागद्रे ने प्राकृतिक चिकित्सा और योग को जन-जन तक पहुचाने का सतत प्रयास किया है। वे गौ ग्राम संस्कति संरक्षण समिति में प्रांत प्राकृतिक चिकित्सा प्रमुख के दायित्व का निर्वहन करते हुए स्वास्थ्य और भारतीय संस्कृति आधारित जीवनशैली के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी पुस्तकों सीड्स – सेहत और जीवन का संगम और रामायण – सेहत का दिव्य ज्ञान के माध्यम से उन्होंने स्वास्थ्य, अध्यात्म और जीवन मूल्यों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया है। लेखन के साथ-साथ वे एक सक्रिय कंटेंट क्रिएटर और गायक के रूप में भी समाज में सकारात्मक संदेश दे रहे हैं। उनके जन्मदिवस पर सामाजिक, साहित्यिक एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाए प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button