महाशिवरात्री पर शिव गुफा मंदिर में हुआ विशाल भंडारा :

क्षत्रिय लोणारी सेवा संगठन के अध्यक्ष यशवंत मुन्ना मानकर के नेतृत्व में लगातार 20 वे वर्ष हुआ सफल आयोजन|

बैतूल। महाशिवरात्री के पावन पर्व पर शिव गुफा मंदिर बैतूल बाजार रोड बडोरा में आदिशक्ति ग्रुप बैतूल द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किया। सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही बनी रही और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण छाया रहा।

यह आयोजन पिछले लगभग 20 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। आदिशक्ति ग्रुप बैतूल द्वारा महाशिवरात्री के अवसर पर निरंतर सेवा भाव से भंडारा आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष भी परंपरा को कायम रखते हुए विशाल स्तर पर प्रसादी वितरण किया गया।

आदिशक्ति ग्रुप के सक्रिय सदस्य तथा क्षत्रिय लोणारी सेवा संगठन के अध्यक्ष यशवंत मुन्ना मानकर के नेतृत्व में भंडारे की समुचित व्यवस्था की गई। आयोजन में पंकज साबले, अन्नु जसुजा, मुन्ना मानकर, आशिष राठौर और राजेश वर्मा सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

शिव गुफा मंदिर में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही और सभी ने सुव्यवस्थित तरीके से प्रसादी ग्रहण की। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और आदिशक्ति ग्रुप की सेवा भावना की सराहना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button