महिला पुलिस भर्ती से पहले मैदान में उतरी बेटियां:

मप्र पुलिस फिजिकल भर्ती से पहले हुआ रियल टेस्ट, 75 बेटियों ने दिखाया दम | सुपर-50 गर्ल्स सम्मानित|

बैतूल। आगामी 23 फरवरी से शुरू होने वाली मप्र पुलिस फिजिकल भर्ती से पहले महिला अभ्यर्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसा माहौल देने के उद्देश्य से 19 फरवरी को पुलिस परेड ग्राउंड में मेरा वतन वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में मप्र पुलिस महिला वर्ग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

इस चैंपियनशिप में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण 75 बेटियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़, शॉर्ट पुट और लॉन्ग जंप की स्पर्धाएं कराई गईं, जिससे प्रतिभागियों को मध्य प्रदेश पुलिस की फिजिकल परीक्षा की वास्तविक तैयारी और सटीक मूल्यांकन का अवसर मिला। आयोजन का सीधा लाभ उन अभ्यर्थियों को मिलेगा जो पुलिस भर्ती की अंतिम दौड़ में शामिल होने जा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान सुपर 50 गर्ल्स को सम्मानित किया गया। टॉप-10 में प्रथम स्थान शिवानी उइके ने 97 अंक प्राप्त कर हासिल किया। उपविजेता नीलम करोची रहीं जिन्होंने 96 अंक अर्जित किए। तृतीय स्थान मनीषा धुर्वे को 88 अंक के साथ मिला। चतुर्थ संगीता टेकाम और पांचवां स्थान रवीना उइके ने 82-82 अंकों के साथ प्राप्त किया। छठवें स्थान पर माही उइके 81 अंक के साथ रहीं, सातवें पर सरिता उइके 80 अंक, आठवें पर दीपाली येवले 79 अंक, नौवें पर रुक्मणि टीगाम 74 अंक और दसवें स्थान पर बबीता उइके 73 अंक के साथ रहीं।

कार्यक्रम में कैप्टन बघेल, एसआई पाटिल, मुन्ना मानकर, धर्मेंद्र पवार स्पोर्ट्स ऑफिसर, महेश सोनी, रवि पवार, मिथुन धुर्वे, आयुष परमार सहित जिले के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में जनसमुदाय मौजूद रहा। फौजी अशोक रघुवंशी के निःशुल्क फिजिकल क्लब आरडीए, आरए स्पोर्ट्स बैतूल एवं पूर्व सैनिक महेश सोनी का सक्रिय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button