Dr. Mahesh Rathod got PhD: डॉ. महेश राठौड़ को मिली पीएचडी
अनुसूचित विद्यार्थियों की शिक्षा पर किया शोध

बैतूल। बैतूल के प्रतिभावान युवा डॉ. महेश राठौड़ को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें भाभा विश्वविद्यालय, भोपाल (मध्यप्रदेश) द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों की शैक्षिक रूचि व व्यवसायिक रूचि का तुलनात्मक अध्ययन (बैतूल जिले के विशेष संदर्भ में) विषय पर शोध किया है।
उनका यह शोध कार्य भाभा विश्वविद्यालय की डॉ. कविता पड़ेगांवकर के निर्देशन में पूरा हुआ। इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता मधुसूदन राठौड़, माता मालाबाई राठौड़ और समस्त राठौड़ परिवार ने उन्हें बधाई दी है। डॉ. महेश राठौड़ की इस उपलब्धि से बैतूल जिले का नाम शिक्षा के क्षेत्र में रोशन हुआ है। उनकी इस सफलता पर परिचितों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।




