रामनवमी पर 501 घी के दीपक होंगे अर्पित। जैन मंदिर में रात्रि 8 बजे होगा आयोजन।

बैतूल। श्री रामनवमी पर्व के अवसर पर 26 मार्च गुरुवार को प्रभु श्री राम के चरणों में 501 घी के दीपक समर्पित किए जाएंगे। यह आयोजन स्व.श्रीमती सीमा गंगवानी, स्व. श्रीमती सुषमा जुनेजा (ग्वालियर), स्व. श्रीमती फूलवती गंगवानी, स्व. दर्शन लाल गंगवानी, स्व. श्रीमती दुर्गा देवी गंगवानी एवं स्व. लाला पोखरदास गंगवानी की स्मृति में पितृ कृपा से उनके शुभेक्षुओं द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम 26 मार्च, गुरुवार को रात्रि 8 बजे जैन मंदिर, यूनियन बैंक के बाजू में आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालुजन उपस्थित रहकर दीप अर्पित करेंगे।




