Betul news: गोल्ड मेडल विजेता योगिता पवार का शिवसेना ने किया सम्मान

बैतूल। जाकिर हुसैन वार्ड की योगिता पवार ने राजा शंकरशाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में संस्कृत विषय में एम.ए. की डिग्री के साथ गोल्ड मेडल हासिल कर शहर और अपने परिवार का नाम गर्व से ऊंचा किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शिवसेना की महिला नगर अध्यक्ष उषा अतुलकर और नगर उपाध्यक्ष छाया प्रजापति ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।
योगिता पवार, संध्या पवार और सुनिल पवार की पुत्री हैं, जिन्होंने जेएच कॉलेज, बैतूल से संस्कृत विषय में एम.ए. की पढ़ाई की और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण विश्वविद्यालय का गोल्ड मेडल जीता। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने उन्हें इस सम्मान से नवाज़ा, जहां उच्च शिक्षा मंत्री, राजभवन के प्रमुख सचिव, विश्वविद्यालय के कुलगुरु, सांसद, और कलेक्टर सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद थीं। योगिता की इस उत्कृष्ट सफलता पर शिवसेना की महिला नगर अध्यक्ष उषा अतुलकर और उपाध्यक्ष छाया प्रजापति ने उनके घर पहुंचकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि योगिता पवार की सफलता अपने परिवार, शहर और विशेष रूप से महिला शक्ति के लिए गर्व है। उल्लेखनीय है कि राजा शंकरशाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के साथ उच्च शिक्षा मंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी योगिता की सराहना की। उच्च शिक्षा मंत्री ने योगिता को आने वाले भविष्य में और ऊंचाइयों को छूने की शुभकामनाएं दीं। शिवसेना द्वारा इस सम्मान समारोह में योगिता की इस सफलता को महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बताया।




