Crime News Betul: राजस्थान से 53 धारदार हथियार एवं 7 एयर पिस्टल लेकर बैतूल में बेचने लाया बदमाश गिरफ्तार

Crime News : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पुलिस ने त्योहारों के पहले अवैध हथियारो का जखीरा बरामद किया है। बैतूल के बदमाश द्वारा राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से 53 धारदार हथियार एवं 7 एयर पिस्टल लेकर बैतूल में बेचने लाए थे। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए हैं।
बैतूल के पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने बताया कि 13 सितंबर को कि रात्रि करीबन 10 बजे मुखबिर सुचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार बैग में लेकर रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म के बाहर रामनगर साईड में बेचने के फिराक में खडा हुआ है। मुखबिर सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये गंज पुलिस टीम के द्वारा मौके पर रेड कार्यवाही कि गई। मौके पर आरोपी राजेश उर्फ राजा पिता गुलबदन सोनी उम्र 35 साल निवासी चांदनी चौक टिकारी बैतूल को पकडा। जिसके कब्जे से एक बैग मिला जो गवाहो के समक्ष तलाशी लेने पर बैग में 7 नग एयर पिस्टल, 14 नग फोल्डेबल धारदार चाकू, 3 नग लोहे के धारदार पंच, 14 नग खटकेदार छोटें-बडे धारदार चाकू, 1 नग खुखरीनुमा धारदार चाकू, 20 नग बडे धारदार चाकू, 01 नग धारदार गुप्ती कुल 53 नग धारदार हथियार चाकू जप्त किए गए। आरोपी राजेश उर्फ राजा सोनी के विरूध्द थाना गंज में अपराध के 324/24 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी के द्वारा पुलिस पुछताछ में बताया गया कि उक्त अवैध हथियार त्यौहारो में बेचने के लिये चित्तौडगंढ राजस्थान से लेकर आया है। तथा कुछ हथियार बैतूल जिले में बेच दिया गया है। जो अवैध हथियार खरीदने वालो कि पहचान कर वैधानिक कार्यवाही कि जाएगी।




