मोतीपुर जोड़ पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा और पूर्व विधायक ब्रह्मा भलावी का कांग्रेसजनों ने किया स्वागत

बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष निलय डागा और पूर्व विधायक ब्रह्मा भलावी का मोतीपुर जोड़ पर ग्राम चूना हजूरी एवं चुनागोसाई के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता बादामी यादव, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विवेक मालवीय, जिला महामंत्री राहुल पटेल, चिचोली विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष शिवम गिरी, एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष श्याम चौकीकर, समाजसेवी राजेश बाबा साहू, सरपंच पति दल्लू ऊईके, मोहनदास यादव, मंसाराम यादव, अमन मालवीय, सत्यम यादव, हरिदास यादव, राहुल यादव, शेख लाल यादव, जुगलाल पंद्राम, पीयूष राठौर, कमलेश यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्रामवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं और नारों के साथ निलय डागा और ब्रह्मा भलावी का जोरदार अभिनंदन किया। इस स्वागत कार्यक्रम ने स्थानीय स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह को और प्रबल कर दिया तथा संगठन की एकजुटता का भी संदेश दिया।




