Congress betul news : चुनाव से पहले कांग्रेस ने कस ली कमर, जनता को साधने के लिए घर-घर पहुंचने का प्लान

Before the elections, Congress tightens its back, plans to reach door to door to help the public

घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत

बैतूल। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कमर कस ली है। जनता को साधने के लिए वरिष्ठ नेता लगातार जिले का दौरा कर रहे हैं। बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे विधानसभा क्षेत्र घोड़ाडोंगरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के उपाध्यक्ष ज्ञानसिंह परते के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया।

श्री पांसे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 फतेह का मूल मंत्र दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है, ताकि इलाके में रहने वाले हर व्यक्ति के पास कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच सके और भाजपा की जन विरोधी नीतियों का भंडाफोड़ हो सके। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलवाया कि विधानसभा में बहुमत की सरकार बनाए। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार लोगों तक पहुंचे। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार से पूरी तरह से लिप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता इस सरकार से परेशान हो चुकी है। काग्रेस जनता की आवाज बनकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। जनपद उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह परते ने बताया कि श्री पांसे किसानों के आंदोलन में शामिल होने शाहपुर ब्लॉक में जा रहे थे। घोड़ाडोंगरी विधान सभा क्षेत्र का प्रारंभिक स्थान आठवांमील में उनकी टीम ने गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर लक्ष्मी वट्टी जनपद सदस्य, स्नेहलता इवने सरपंच, मंटू भैया सरपंच, अनूप यादव उप सरपंच, संजू वट्टी जनपद सदस्य, राजेन्द्र केवड़े ज़िला पंचायत सदस्य, कमलेश काकोदिया, मुकेश मालवीय, नीरज राठौर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button