मंजू लेखा परिसर में 3 दिवसीय योग शिविर का समापन।
राज्य व जिला पदाधिकारियों के नेतृत्व में हुआ योगाभ्यास।

बैतूल। मंजू लेखा परिसर योग कक्षा द्वारा आयोजित 3 दिवसीय योग शिविर का समापन रविवार 5 अप्रैल को योग एवं यज्ञ के साथ किया गया। शिविर का संचालन दत्ता दीदी एवं अन्य सभी महिलाओं के सहयोग से सुचारू रूप से संपन्न हुआ।
शिविर में राज्य कार्यकारिणी की संगीता अवस्थी, जिला प्रभारी कल्पना उइके, तहसील प्रभारी संगीता तहकित एवं उर्मिला पंवार के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। वहीं सुशीला दीदी और रेखा का सहयोग भी सराहनीय रहा। आयोजन में मंजू लेखा परिसर की संचालिका श्रीमती मृणालिनी दत्ता के मार्गदर्शन में सभी बहनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
संन्यास दीक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर के समापन के बाद प्रतिभागियों को अंकुरित आहार एवं मिठाई का वितरण किया गया। शिविर में शामिल महिलाओं ने योग और ध्यान के महत्व को समझते हुए ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से जारी रखने की आवश्यकता जताई। साथ ही वार्डवासियों ने भी महिलाओं के लिए विशेष योग शिविर समय-समय पर आयोजित करने का अनुरोध किया।




