complaint: ग्राम पंचायत टेमनी की महिलाओं ने जनपद सदस्य के खिलाफ खोला मोर्चा

पद से पृथक करने की मांग, उप सरपंच के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


बैतूल। जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टेमनी के ग्रामीण एवं महिलाओं ने जनपद सदस्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीण महिलाओं ने उप सरपंच सुखलाल उइके के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनपद सदस्य
धन्नूलाल उइके को पद से पृथक किये जाने की मांग की।
शिकायतकर्ता ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि ग्राम पंचायत टेमनी के धन्नूलाल उइके, जनपद सदस्य द्वारा ग्राम टेमनी में आंगनवाडी मरम्मत कार्य किया गया जिसमें लापरवाही की गई, मरम्मत कार्य पूर्ण नहीं किया गया। जनपद सदस्य द्वारा पंचायत के सभी कार्यों में विरोध किया जाता है, जिससे पंचायत में निर्माण कार्य नहीं हो रहे है। जनपद सदस्य पंचायत के आम नागरिकों को भड़का कर झूठी शिकायत करने कलेक्ट्रेट ले जाया जाता है। जनपद सदस्य द्वारा आये दिन झूठी शिकायत करके ग्राम पंचायत के कर्मचारियों को परेशान किया जाता है। जनपद सदस्य आदतन शिकायतकर्ता है। जनदप सदस्य धन्नूलाल उइके द्वारा पूर्व में उप सरपंच सुखलाल उइके के साथ मारपीट की गयी थी जिसका प्रकरण न्यायालय में प्रचलित है। ग्रामीण महिलाओं ने ऐसे विवादित जनपद सदस्य के खिलाफ उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया। ज्ञापन सौंपने वालों में।उप सरपंच सुखलाल उइके, पंच लक्ष्मी धुर्वे, राजबाला ठाकुर, नीतू, संगीता, संतरी, सवीना, मनीता, संगीता, सुगरती, रेखा, संतरी, लीला, रुक्मणी, अनीता, पूजा, रूपा, सीमा, कलसिया, राखी, टीना, पप्पी, फुंती दीपक सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button