Pushpa Pendram became acting president: जिला महिला कांग्रेस बैतूल-ग्रामीण कार्यवाहक अध्यक्ष बनी पुष्पा पेंद्राम
जिला महिला कांग्रेस बैतूल-ग्रामीण कार्यवाहक अध्यक्ष बनी पुष्पा पेंद्राम
बैतूल। जिला महिला कांग्रेस बैतूल-ग्रामीण कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर पुष्पा पेंद्राम को मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से समर्थकों में भारी उत्साह है। उनकी नियुक्ति मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष-पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सहमति एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश सचिव समीर खान, बैतूल विधायक निलय डागा, भैंसदेही विधायक धरमु सिंग सिरसाम, घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे की अनुशंसा पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने की है। पुष्पा पेंद्राम को बैतूल-ग्रामीण कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने पर ब्रज पांडे, विभाष पांडे, धीरू शर्मा, राजेंद्र देशमुख, सोनू पाल, ऋषि दीक्षित, राकेश शर्मा, राकेश रक्कु शर्मा, जैद खान, मोहसिन पटेल, सोमेश द्विवेदी, नफीस खान पार्षद, करणलाल चंदेल कर, कदीर खान पार्षद, मोनू वाघ, सूरज, निलेश धुर्वे, अविनाश ठाकुर, नितिन विश्वास, अंकित ताम्रकर, मोनिका निरापुरे, प्रेरणा शर्मा, नंदिनी तिवारी, पुष्पा मर्सकोले, गंगा अहाके, जमुना पंडाग्रे, सोनू राठौर, मुकेश झारे सहित अन्य कांग्रेस जनों ने बधाई दी है।