Cobra In Shoes :जूते में छिपकर बैठा था चार फीट लंबा कोबरा, पहनने से पहले आ गया नजर तो बच गई जान

cobra in shoes: बैतूल। बारिश के दौरान सांप जूते में भी छिपकर बैठ जाते हैं, कई बार नजर ना आने पर वे लोगों को काट भी देते हुए। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में भी घोड़ाडोंगरी तहसील के बगडोना कैलाशनगर के एक घर में जूते में चार फीट लंबा कोबरा छिपकर बैठ गया था। वह तो खुशकिस्मती रही कि पहनने के पहले ही कोबरा नजर आ गया अन्यथा गंभीर घटना भी हो सकती थी।
कैलाश नगर में घर के अंदर करीब 4 फीट लंबा कोबरा छिपकर बैठा था। जब घर वालों की नजर सांप पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना सर्पमित्र भीम साहू को दी। सूचना मिलते ही सर्पमित्र भीम साहू मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू कर पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा।
सर्पमित्र भीम साहू ने बताया कि  बगडोना कैलाश नगर में एक घर में जूते के अंदर करीब 4 फीट लंबा कोबरा सांप छिपाकर बैठा था। पहले लगा कि जूते में  कोई छोटा सा सांप होगा, लेकिन जब मौके पर पहुंचा, तो छोटे से जूते के अंदर करीब 4 फीट लंबा कोबरा सांप था। इस कोबरा सांप का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button