Chopna police station is the best in the country: देश में सर्वश्रेष्ठता में छंटवे स्थान पर आया थाना चोपना, एसपी ने  पुलिस स्टाफ एवं थाना क्षेत्र के नागरिकों से मिलकर जताया आभार

Chopna police station is the best in the country: देश में सर्वश्रेष्ठता में छंटवे स्थान पर आया थाना चोपना, एसपी ने  पुलिस स्टाफ एवं थाना क्षेत्र के नागरिकों से मिलकर जताया आभार

बैतूल। देश में सर्वश्रेष्ठता के लिए चोपना थाना को छंटवे स्थान पर  आने का गौरव मिला है। जिले और प्रदेश के लिए मिली इस बड़ी उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक  सिमाला प्रसाद ने गणतंत्र दिवस पर चोपना पहुंचकर थाना स्टाफ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और आम जन से मुलाकात कर आभार भी जताया। इसके साथ ही तत्कालीन चोपना थाना प्रभारी  अब्दुल रउफ खान व समस्त स्टाफ  को बधाई देते हुए अपेक्षा की है कि आगे भी इसी प्रकार की मेहनत करने एवं पुलिस की छवि को बेहतर बनाने के प्रयास होंगे।इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों द्वारा पुलिस अधीक्षक का भी आभार व्यक्त किया गया।


उल्लेखनीय है कि भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष देश के सभी थानों का मूल्यांकन कर दस सर्वश्रेष्ठ थाना का चयन किया जाता है। इसी तारतम्य में वर्ष 2022 में थाना चोपना जिला बैतूल को देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में चयनित किया गया था। इसकी घोषणा 20 जनवरी 2023 को बी.पी.आर.डी द्वारा अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक सम्मेलन, नई दिल्ली में की गयी था। उक्त सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे म.प्र. के पुलिस महानिदेशक  सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा यह जानकारी दी थी।
सर्वश्रेष्ठ थानों के चयन हेतु सर्वप्रथम आपराधिक आकड़ों के आधार पर महिलाओं, कमजोर वर्ग, संपत्ति संबंधी अपराध तथा गुमशुदा व अज्ञात शवों के प्रयासों के निराकरण के आधार पर प्रत्येक राज्य से 3 थानों का चयन किया गया। चयनित सभी थानों का मूल्यांकन थानों के वार्षिक अभिलेख एवं मैदानी सर्वेक्षण के आधार पर किया  है। जिसमें अपराधों की रोकथाम कानून-व्यवस्था की स्थिति पुराने मामलों के निपटारे, सामुदायिक पुलिसिंग, अपराधों की दोषसिद्धि एवं गृह मंत्रालय द्वारा चयनित स्वतंत्र टीम द्वारा थाना क्षेत्र के लोगो, व्यापारियों, शिकायकर्ता लोगों से पूछताछ कर मूल्यांकन किया है। इस कड़ी में थाना चोपना जिला बैतूल ने देश के सभी थानो में छठवां स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर एसडीओपी सारणी रोशन जैन,  निरीक्षक अब्दुल  खान पुलिस स्टाफ एवं थाना चोपना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button