Crime News: बैतूल जिले से गुम हुए 22 लाख से अधिक के 112 मोबाइल बरामद, पुलिस ने लोगों को लौटाए

Crime News Today: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए 22 लाख रूपये से अधिक कीमत के 112 मोबाइल बारामंद करने में साइबर पुलिस ने सफलता पाई है। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जिन लोगों के गुम मोबाइल बरामद हुए हैं उन्हें वापस लौटाए गए। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी को भी आरोपी नही बनाया है।

एएसपी बैतूल कमला जोशी का कहना है कि जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कारवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि  मोबाइल गुमने की  शिकायतों पर  साइबर सेल  की टीम द्वारा  त्वरित कार्यवाही करने व गुम मोबाईल सर्च करने पर सफलता प्राप्त हुई है।

साइबर सेल द्वारा वर्ष 2023-2024 में गुम मोबाईल के आवेदन में शीघ्रता से कार्यवाही करते हुये प्रदेश के  हरदा, नर्मदापुरम व बैतूल जिले से कुल 112 नग एन्ड्राईड मोबाईल कीमत लगभग 22,09,756/- (बाईस लाख नौ हजार सात सौ छप्पन रूपये) के बरामद कर आवेदकों को  लौटाये गये ।

जिला पुलिस सायबर टीम ने सभी आम जनता से अपील की है कि गांव/शहर में लगने वाले बाजार/हाट में मोबाईल फोन सावधानी पूर्वक सुरक्षित रखें। कभी भी भीड़-भाड़ वाले स्थान में सामने के जेब में लापरवाही पूर्वक मोबाईल फोन न रखें । पुलिस अधीक्षक कार्यालय सायबर सेल में पदस्थ उपनिरीक्षक कविता नागवंशी, आर. राजेन्द्र धाड़से, आर. दीपेन्द्र सिंह, आर. बलराम राजपूत, आर. चंद्रपाल सरयाम के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मोबाईल सर्चिग करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button