Voting Percentage : बैतूल जिले के मतदाताओं ने पिछले चुनाव का रिकार्ड तोड़ा, 81 प्रतिशत से अधिक मतदान

Voting Percentage : बैतूल। विधानसभा चुनाव के लिए इस बार जिले की पांच विधानसभा सीटों पर मतदाताओं ने अपनी चुप्पी ऐसी तोड़ी की पिछले चुनाव में हुए मतदान का रिकार्ड टूट गया है।17 नवंबर को जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 81.28 प्रतिशत से अधिक मतदान किया गया है। सभी मतदान केंद्रों के आंकड़ों का मिलान करने के बाद इसमें और वृद्धि की संभावना भी जताई जा रही है।
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सबसे अधिक 82.86 प्रतिशत मतदान घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। सबसे कम मतदान आमला विधानसभा क्षेत्र में 77.96 प्रतिशत हुआ है। शाम छह बजे के बाद भी कई मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया जारी रही है। इससे अंतिम आंकड़ा देर रात तक ही मिलने की संभावना जताई जा रही है।जिले में 81.28 प्रतिशत महिला मतदाताओं के द्वारा जहां मतदान में हिस्सा लिया वहीं 81.36 पुरूष मतदाताओं ने मतदान किया। वर्ष 2018 में बैतूल जिले की पांच विधानसभा सीटों पर कुल 81.08 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें 81.44 प्रतिशत महिला मतदाता और 80.74 प्रतिशत पुरूष मतदाता शामिल रहे थे।
बैतूल की पांचों विधानसभा सीट पर शाम 6 बजे तक 81.28 प्रतिशत मतदान
आमला 130- 77.96 प्रतिशत
बैतूल 131- 81.42 प्रतिशत
भैसदेही 133- 82.84 प्रतिशत
घोड़ाडोंगरी 132- 82.86 प्रतिशत
मुलताई 129- 80.69 प्रतिशत





