Election News Betul: विधानसभा चुनाव के लिए शांतिपूर्वक मतदान कराने 4500 से अधिक सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात

287 माइक्रो आब्जर्वर रखेंगे क्रिटिकल मतदान केदो पर निगाह

Election News Betul: बैतूल। विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। जिले में आमला, मुलताई, भैंसदेही, बैतूल और घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान कराए जाने के लिए 4500 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीमांत प्रदेश एवं जिले में विभिन्न अंतर राज्य एवं अंतर जिला चेक पोस्ट लगाए गए हैं। जिसमें महाराष्ट्र प्रांत के अमरावती जिले से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में नौ जांच नाका लगाए गए हैं। छह अंतरजिला नाका छिंदवाड़ा ,पांढुर्णा, नर्मदा पुरम, हरदा, खंडवा से लगे सीमा क्षेत्र में स्थापित किए गए हैं ।

जिले में बाहर से प्राप्त बल में कर्नाटक का होमगार्ड 1400, एसएपी एवं आरपीएसएफ की 13 कंपनियां में लगभग 1300 का बल लगाया गया है। पीटीएस भोरी , पचमढ़ी से 161 का बल , होमगार्ड का 194, लोकल जिला बल 600 एवं विशेष पुलिस अधिकारी लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में 1581 बूथों पर बैतूल जिले के वन विभाग, चतुर्थ श्रेणी, पूर्व सैनिक संगठन एवं कोटवारों का बल लगाया गया है। 177 पुलिस सेक्टर मोबाइल लगाई गई हैं, जो लगातार सेक्टर में भ्रमण कर कानून व्यवस्था बनाएगी।

287 माइक्रो आब्जर्वर रखेंगे क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर निगाह

उप जिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद ने बताया कि 17 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा निर्वाचन के लिए गुरुवार को 1581 मतदान दल रवाना होंगे। एक दल में 6 सदस्य होंगे । मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी एवं दो सुरक्षा अधिकारी तैनात किए गए हैं। क्रिटिकल मतदान केंदो हेतु माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि 444 क्रिटिकल मतदान केंद्रो की निगरानी के लिए 287 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं । क्रिटिकल मतदान केद्रों पर सीआरपीएफ की कंपनी तैनात की गई है ।कुछ स्थानों पर एक ही स्थान पर एक से अधिक मतदान केंद्र होने पर एक ही सुरक्षा दल निगरानी करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button