Blood donation camp: ग्रीन सिटी साई मंदिर में रक्तदान शिविर


बैतूल। विवेकानंद वार्ड स्थित ग्रीन सिटी साई मंदिर पर आज, 13 दिसंबर, शुक्रवार को स्वेच्छा से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस शिविर में शहरवासियों और समाजसेवियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।
इस आयोजन में प्रमुख रूप से दशरथ ठाकुर और राजेश शर्मा ने अपने समस्त साथियों के साथ शहरवासियों व इष्टमित्रों से रक्तदान करने का आग्रह किया है। आयोजकों का कहना है कि यह शिविर जरूरतमंदों और दीन-दुखियों की मदद के लिए आयोजित किया गया है। शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों की मदद करना है। सभी समाजसेवियों और नागरिकों से इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button