छह मंडलों में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठकें आज।

बूथ से गांव तक संगठन मजबूत करने मैदान में उतरे कांग्रेस जिला अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी । दिनभर चलेगा कांग्रेस का महादौरा, कांग्रेस ने बनाया बड़ा माइक्रो प्लान।

बैतूल। जिले में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से कांग्रेस ने बड़ा दौरा कार्यक्रम घोषित किया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री बृजभूषण पांडे से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निलय विनोद डागा तथा बैतूल विधानसभा प्रभारी गोपालकृष्ण शर्मा आज 23 मई को बैतूल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों का संयुक्त दौरा करेंगे। सुबह से देर शाम तक चलने वाले इस दौरे में मंडल अध्यक्षों, बीएलए, पंचायत अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ लगातार बैठकें आयोजित होंगी।

– जामठी से होगी दौरे की शुरुआत

जारी कार्यक्रम के अनुसार संयुक्त दौरे की शुरुआत सुबह 10 बजे जामठी में होगी। यहां गोलू भुमरकर की दुकान पर जामठी मंडल के अध्यक्ष, बीएलए, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं व प्रभारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में समन्वयक की जिम्मेदारी जगन बरडे, गोलू भुमरकर और गोकुल पवार को सौंपी गई है।

सुबह 11 बजे निलय डागा और गोपालकृष्ण शर्मा रोंढा पहुंचेंगे, जहां रोंढा मंडलम के अध्यक्ष, बीएलए, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता व प्रभारियों की संयुक्त बैठक होगी। इस कार्यक्रम के समन्वयक गिरीश साबले, प्रदीप डिगरसे, निलेश पवार बनाए गए हैं। इसके बाद दोपहर 1 बजे मांडवी में ऋषि नरवरे के लॉन में बैठक रखी गई है। यहां

मांडवी मंडलम के अध्यक्ष, बीएलए, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता व प्रभारियों की संयुक्त बैठक में बूथ स्तर की रणनीति पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के समन्वयक की जिम्मेदारी पंकज वंजारे, गणेश भरतपुरे, ऋषि नरवरे, डॉ. प्रमोद खांडवे, दिनेश पटैया को दी गई है।

– खापा और आठनेर में कार्यकर्ताओं से संवाद

दौरे का अगला चरण दोपहर 2 बजे खापा में आयोजित होगा, जहां खाकरे निवास पर पुसली मंडलम के अध्यक्ष, बीएलए, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता व प्रभारियों की संयुक्त बैठक होगी। इस बैठक के समन्वयक पंकज वंजारे, धर्मेन्द्र खाकरे और डॉ. प्रमोद खांडवे रहेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे आठनेर के संगम लॉन में बड़ा संगठनात्मक कार्यक्रम होगा। यहां आठनेर मंडलम के अध्यक्ष, बीएलए, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता व प्रभारियों की संयुक्त बैठक होगी। यहां कार्यक्रम समन्वयक की जिम्मेदारी

श्रीमती सारिका ज्ञानदेव माथनकर, पंकज वंजारे, जॉनी पठान और हीरालाल सोनारे को दी गई है।

– सातनेर और खेड़ी सांवलीगढ़ में समापन बैठकें

दौरे का अंतिम चरण शाम 4 बजे सातनेर और शाम 6 बजे खेड़ी सांवलीगढ़ में आयोजित होगा।

सातनेर मंडलम के अध्यक्ष, बीएलए, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता व प्रभारियों की संयुक्त बैठक के समन्वयक भूरा झपाटे, महेन्द्र पंडोले और तरूण मानकर रहेंगे। वहीं खेड़ी सांवलीगढ़ में आयोजित अंतिम बैठक में खेड़ी मंडलम के अध्यक्ष, बीएलए, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता व प्रभारियों के साथ संगठनात्मक समीक्षा की जाएगी। यहां कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी सुभाष राठौर, कमलेश धोटे, रघुनाथ राने, संदीप ठाकुर और ब्रम्हदेव राने को सौंपी गई है।

– गांव-गांव संगठन मजबूत करने की तैयारी

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार यह दौरा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने का अभियान है। जिला कांग्रेस नेतृत्व आगामी रणनीति को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में संगठनात्मक पकड़ मजबूत करने पर फोकस कर रहा है। दौरे के दौरान स्थानीय मुद्दों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और क्षेत्रीय राजनीतिक समीकरणों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। कांग्रेस का प्रयास है कि गांव स्तर तक पार्टी की मजबूत मौजूदगी बनाई जाए और कार्यकर्ताओं को सीधे नेतृत्व से जोड़ा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button