Bjp news: भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती
कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती को धूमधाम से मनाया। बैतूल में आयोजित इस उत्सव में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर जी की तस्वीर को पुष्प माला तिलक, मोमबत्ती और दीपकों से सजाया। इस मौके पर भाजपा के कई नेता, 29 मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, लोकसभा सांसद प्रत्याशी दुर्गादास उइके, विधायक हेमंत खंडेलवाल, और आमला सारनी विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर महोबे, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री व मध्य प्रदेश मेहरा समाज संगठन के प्रदेश सचिव संतु सूर्यवंशी, एससी मोर्चा जिला महामंत्री तक्षित सोनारे, सुरेश गायकवाड, विजय खातरकर, अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोल्डी उजोने सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश मेहरा समाज संगठन के प्रदेश सचिव संतु सूर्यवंशी ने कहा अनुसूचित जाति मोर्चा ने समाज के सभी वर्गों के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्धता दिखाई। साथ ही, उन्होंने अंबेडकर जी के विचारों को याद करते हुए समाजिक एकता और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। यह उत्सव अंबेडकर जी के समर्थन को मजबूत करते हुए समाज में एकता और समृद्धि की भावना को उत्तेजित करता है। इस अवसर पर डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के छायाचित्र कार्यकर्ताओं को एवं समाज जनों को स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट किए गए। श्री सूर्यवंशी ने कहा कि अंबेडकर जयंती के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्यों ने समाजिक एकता और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।




