Bhagwat Mahapuran : बैतूलबाजार में 13 जनवरी से होगा श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ
Bhagwat Mahapuran : बैतूल। धार्मिक नगरी बैतूलबाजार के भवानी वार्ड में समस्त नगरवासियों की ओर से 13 जनवरी 2025 से श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन के शुभारंभ पर 13 जनवरी को नगर के प्रमुख मार्ग से कलश यात्रा निकाली जाएगी। 14 जनवरी से 20 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक आचार्य रोहित जी महाराज के मुखारबिंद से कथा सुनाई जाएगी। प्रतिदिन सुबह छह बजे से 10.30 बजे तक संस्कृत पाठ होगा।
कथा के विराम दिवस पर 20 जनवरी को हवन पूजन एवं भंडारा प्रसादी का वितरण दोपहर तीन बजे से किया जाएगा। आयोजकों ने सभी भक्तों से इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनकर पुण्यलाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।