आठनेर में 18 जनवरी को होगा विराट हिंदू सम्मेलन
श्री राम मंदिर आठनेर में आयोजित बैठक में तारीख तय, समिति गठित

आठनेर। नगर के श्री राम मंदिर आठनेर में हिंदू सम्मेलन को लेकर नगरवासियों की एक बड़ी बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 18 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसी के साथ सम्मेलन की सफलता के लिए हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति का गठन भी किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे और आयोजन को व्यापक रूप देने पर सहमति बनी।
– आयोजन समिति का गठन
बैठक में गठित हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति में संयोजक के रूप में मारोतीराव तायड़े, सह संयोजक रूपलाल रघुवंशी एवं महाराज वीरेंद्र अमरूते, कोषाध्यक्ष कुलदीप आजाद को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं संरक्षक मंडल में देवेंद जैन, बलिराम खंडारे, संजय सोनी, उमेश घोरसे, लड्डू कनाठे, भीमराव कापसे, लखनलाल सुरे, एस डी सूर्यवंशी, राजेश राने एवं गणेश लहरपुरे को शामिल किया गया। समिति ने सकल हिंदू समाज से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होने की अपील की।
– पंच परिवर्तन पर दिया गया संदेश
बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक मारोतीराव तायड़े ने कहा कि समाज में पंच परिवर्तन की आवश्यकता है और आयोजन समिति इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करेगी। उन्होंने सामाजिक समरसता के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों में सौहार्द और प्रेम बढ़ाने, कुटुम्ब प्रबोधन के जरिए परिवार को राष्ट्र निर्माण की मूल इकाई के रूप में सशक्त करने, पर्यावरण को माता मानकर संरक्षण हेतु जीवनशैली में बदलाव, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के जरिए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा नागरिक कर्तव्य के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक द्वारा सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन और राष्ट्रहित में योगदान देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन्हीं प्रयासों से देश विश्व गुरु बनेगा।
– बैठक में रही व्यापक सहभागिता
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कैलाश आजाद, आशुतोष सिंह चौहान, योगेश पोटफोडे, अरुण गायकवाड़, राजेश राने, राजू पिपरोले, डाक्टर प्रमोद नरवरे, राजू वाघमारे, डाक्टर देवेंद्र चढ़ोकार, अरुण बनकर, प्रमोद पिपरोले, महेश लहरपुरे, उमेश बारस्कर, आनंद साहू, विशाल पिपरोले, शेखर राठौर, सौरभ आजाद, दीपांशु भरतपुरे, श्लोक ठाकुर, अथर्व लोहकरे, ऋषभ अवस्थी, विनोद पिपरोले, सुनील आजाद, शिवा नायक, रूपेश घोरसे सहित बड़ी संख्या में सकल हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।




