Big Crime News: परिवार के आठ लोगों की कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या कर आरोपी फांसी पर झूला

Big Crime News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में मानसिक रूप से बीमार युवक ने अपने परिवार के आठ सदस्यों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और खुद भी फांसी पर झूल गया।
छिंदवाड़ा जिले के माहुलझिर थाना क्षेत्र के ग्राम बोदल कछार में मंगलवार–बुधवार की दरम्यानी रात करीब दो से तीन बजे हुए सामूहिक हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
आदिवासी परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे तभी आरोपी ने सबसे पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, इसके बाद मां , बहन, भाई भाभी, भतीजे , भतीजियो को मारा। एसपी मनीष खत्री ने मीडिया को बताया है कि 21 मई को ही आरोपी की शादी हुई थी। उसके मानसिक रूप से बीमार होने की बात भी सामने आई है।
आरोपी ने पत्नी , मां (55), भाई (35), भाभी (30), बहन (16), भतीजा (5), दो भतीजी (4 व डेढ़ वर्ष) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। चचेरे भाई ने भागकर जान बचाई और ग्रामीणों को सूचना दी। आरोपी ने यह हत्याकांड क्यों किया इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है।
News Updating….




