Big Action : बैतूल जिले के अनफिट आठ नर्सिंग कालेजों पर प्रशासन ने जड़ा ताला

Big Action : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आठ नर्सिंग कालेज अनफिट होने के बाद भी संचालित किए जा रहे थे। उच्च न्यायालय के द्वारा दिए गए आदेश पर सीबीआई ने जांच की तो पाया गया कि कालेजों में पर्याप्त सुविधाएं ही नहीं हैं। ऐसे में इन आठ कालेजों को अनफिट पाया गया और जांच रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत कर दी गई थी।

उच्च न्यायालय ने इस संबंध में कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त द्वारा सभी जिलों के कलेक्टर को अनफिट पाए गए नर्सिंग कॉलेज की सूची भेजी गई है और उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी मंगलवार को प्रदेश में नर्सिंग कॉलेज के मापदंडों की पूर्ति में अनफिट पाए गए कॉलेज पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी प्रभावित न हो और परीक्षा दे सकें ऐसी व्यवस्था की जाए।इसी निर्देश पर बैतूल में जिला प्रशासन के द्वारा आठ नर्सिंग कालेजों को शट डाउन कराने की कार्रवाई कर दी है। सभी कालेजों में ताले लगवा दिए गए हैं।

इन कालेजों को किया क्लोज डाउन

बैतूल जिले में अनफिट पाए गए विजन कालेज आफ नर्सिंग, मारूति कालेज आफ नर्सिंग,श्री अग्रसेन महाराज स्कूल एंड कालेज नर्सिंग,मां मालती देवी नर्सिंग कालेज, बालाजी नर्सिंग कालेज, गोवर्धन कालेज एंड स्कूल आफ नर्सिंग,श्री ओम कालेज आफ नर्सिंग, वेदांश कालेज आफ नर्सिंग को प्रशासन की टीम ने क्लोज डाउन करा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button